Movie prime

Bikaner : बहिन की ससुराल वालों ने आपसी रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला 

 
Bikaner : बहिन की ससुराल वालों ने आपसी रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला 
  RNE Bikaner.  पुलिस थाना बीछवाल ने आपसी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले की एक गंभीर घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त सरियों को भी बरामद किया Bikaner : बहिन की ससुराल वालों ने आपसी रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला  मामला यह है :  Bikaner : बहिन की ससुराल वालों ने आपसी रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला  25 अगस्त 2024 को सुबह लगभग 10 बजे बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र सुपर मार्केट में हुई। पीड़ित शहजाद, उम्र 30 साल, निवासी मोहर्रम चैकी के पास, भुट्टो का बास, बीकानेर, पिकअप गाड़ी लोड कर रहा था। इसी दौरान, उसकी बहन के ससुराल वाले, जिनमें अमीन खां उर्फ फुल्ले खां, देवर कालू खां, श्योकत, हाजी पुत्रगण जहांगीर खां और आमीन पुत्र सत्तार खां शामिल थे, हाथों में लाठियां, पाइप और सरिया लेकर आए और जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान श्री शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। Bikaner : बहिन की ससुराल वालों ने आपसी रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला  आरोपियों को चुरू से पकड़कर लाई पुलिस :  इस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी ओमप्रकाश, सउनि के सुपुर्द की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की और सभी आरोपियों को रतनगढ़, जिला चुरू से गिरफ्तार कर लिया। Bikaner : बहिन की ससुराल वालों ने आपसी रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला  गिरफ्तार आरोपी:
  • शौकत खां (उम्र 33 साल), निवासी मुसलमानों का मोहल्ला, कावनी, पुलिस थाना नाल, वर्तमान पता: मोहल्ला पंजाबगिरान, सुभाषपुरा, पुलिस थाना सदर, बीकानेर।
  • हाजी खां (उम्र 29 साल), निवासी मुसलमानों का मोहल्ला, कावनी, पुलिस थाना नाल, वर्तमान पता: मोहल्ला पंजाबगिरान, सुभाषपुरा, पुलिस थाना सदर, बीकानेर।
  • अमीन (उम्र 27 साल), निवासी मोहल्ला पंजाबगिरान, सुभाषपुरा, पुलिस थाना सदर, बीकानेर।
  • कालू खां (उम्र 40 साल), निवासी मुसलमानों का मोहल्ला, कावनी, पुलिस थाना नाल, वर्तमान पता: मोहल्ला पंजाबगिरान, सुभाषपुरा, पुलिस थाना सदर, बीकानेर।
Bikaner : बहिन की ससुराल वालों ने आपसी रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला