Movie prime

Bikaner-Nagaur Four Lane मंजूर, 1359 करोड़ में बनेगी सड़क, सीएम भजनलाल के साथ ही नागौर सांसद बेनीवाल भी ले रहे स्वीकृति का श्रेय

 
RNE Jaipur-Bikaner-Nagaur
पश्चिमी राजस्थान के लिए बड़ी सौगात के रूप में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-62 (NH-62) पर नागौर-बीकानेर फोरलेन परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 1359.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण बीओटी (Toll) मॉडल पर किया जाएगा। परियोजना को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है। दूसरी ओर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस परियोजना का श्रेय लेते हुए मंत्री नितिन गडकरी का आभार माना है।

Bikaner

 
सीएम भजनलाल ने कहा-डबल इंजन सरकार का काम
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी मिलने से नागौर और बीकानेर के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम होगा। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विजन के तहत प्रदेश में आधुनिक और मजबूत सड़क नेटवर्क के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। नागौर-बीकानेर फोरलेन परियोजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हनुमान बेनीवाल बोले-लंबे समय से कर रहा प्रयास
दूसरी ओर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दावा किया है कि उनकी लगातार पैरवी और मांग के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागौर-बीकानेर मार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए करीब 1360 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को लेकर कई बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की जरूरतों को उठाया था। अब स्वीकृति मिलने से नागौर, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार भी व्यक्त किया।

Bikaner

Bikaner - Nagaur New Four Lane 
  •  नागौर-बीकानेर एनएच-62 फोरलेन
  • 1359.33 करोड़ रुपये कुल लागत
  •  BOT (Toll) मॉडल में बनेगी सड़क
  •  9 जून 2026 स्वीकृति तिथि
  •  258.64 करोड़ रुपये मंत्रालयीय योगदान
  •  निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे
  •  औद्योगिक एवं पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
  •  पश्चिमी राजस्थान की कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

FROM AROUND THE WEB