Bikaner Panchayat Lottery : 4 पंचायत समितियां SC के लिए, 3 OBC और 8 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, कुल 07 पद महिलाओं के
बीकानेर की 15 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण साफ, जानिए कहाँ,कौन !
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर। पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। आरक्षण लॉटरी में 4 पंचायत समितियां अनुसूचित जाति (SC), 3 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 8 पंचायत समितियां सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।

SC वर्ग के लिए 4 पंचायत समितियां :
बज्जू, हदां, छतरगढ़ और रिड़ी पंचायत समितियां SC वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें बज्जू और हदां पंचायत समितियां SC महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। SC सामान्य के लिए छतरगढ़ और रिड़ी पंचायत समिति।
OBC के लिए 3 पंचायत समितियां :
OBC वर्ग के लिए खाजूवाला, पूगल और पांचू पंचायत समितियां आरक्षित की गई हैं। इनमें पूगल पंचायत समिति OBC महिला के लिए आरक्षित है। OBC सामान्य के लिए खाजूवाला और पांचू पंचायत समिति।
सामान्य वर्ग की 8 पंचायत समितियां :
बाकी 8 पंचायत समितियां सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें 4 सामान्य महिला के लिए हैं। इनमें से सामान्य बीकानेर, कोलायत, नोखा और जसरासर है जबकि सामान्य महिला के लिए श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, बिठनोक और लूनिया पंचायत समिति।
इस तरह 15 पंचायत समितियों का पूरा आरक्षण गणित :
- SC — 4
- SC महिला — 2
- OBC — 3
- OBC महिला — 1
- सामान्य — 8
- सामान्य महिला — 4
- कुल पंचायत समितियां — 15
- महिला आरक्षण के तहत कुल 7 पंचायत समितियों के प्रधान पद आरक्षित हैं।

