Movie prime

Bikaner Railway : Mahakumbh Prayagraj में भीड़, रेलवे ने बीकानेर मंडल से जाने वाली ट्रेन रद्द की

 
Bikaner Railway : Mahakumbh Prayagraj में भीड़, रेलवे ने बीकानेर मंडल से जाने वाली ट्रेन रद्द की
  • Bhiwani to Prayagraj जाने वाली ट्रेन 11 से 13 फरवरी तक आंशिक रद्द, Kanpur तक ही जाएगी ट्रेन
RNE Bikaner. एक ओर जहां प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ पहुँच चुकी है और लोग घंटों से जाम में फंसे हैं वहीं दूसरी ओर देशभर से प्रयागराज जाने वाली कई गाड़ियों के रद्द या आंशिक रद्द होने की जानकारी सामने आ रही है। इसी कड़ी में रेलवे के बीकानेर मंडल से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन अगले तीन दिन तक प्रयागराज नहीं जाएगी। भिवानी से प्रयागराज जाने वाली यह ट्रेन कानपुर स्टेशन तक ही जाएगी। हालांकि रेलवे ने ट्रेन आंशिक रद्द करने का आधिकारिक कारण नहीं बताया है लेकिन मोटे तौर पर यह माना जा रहा है कि प्रयागराज में भीड़ बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। Bikaner Railway : Mahakumbh Prayagraj में भीड़, रेलवे ने बीकानेर मंडल से जाने वाली ट्रेन रद्द की उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार अपरिहार्य कारणों से भिवानी-प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा 11 से 13 फरवरी तक आंशिक रद्द रहेगी। Bikaner Railway : Mahakumbh Prayagraj में भीड़, रेलवे ने बीकानेर मंडल से जाने वाली ट्रेन रद्द की आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से) : 1. गाडी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा जो दिनांक 11.02.25 व 12.02.25 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह कानपुर सेट्रल तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा कानपुर सेट्रल-प्रयागराज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 2.गाडी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 12.02.25 व 13.02.25 को प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेट्रल से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा प्रयागराज-कानपुर सेट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Bikaner Railway : Mahakumbh Prayagraj में भीड़, रेलवे ने बीकानेर मंडल से जाने वाली ट्रेन रद्द की Bikaner Railway : Mahakumbh Prayagraj में भीड़, रेलवे ने बीकानेर मंडल से जाने वाली ट्रेन रद्द की Bikaner Railway : Mahakumbh Prayagraj में भीड़, रेलवे ने बीकानेर मंडल से जाने वाली ट्रेन रद्द की