Movie prime

वैदिक संस्कृति आराधना कार्यक्रम में बीकानेर के मोहित बिस्सा को सम्मान

 

RNE Bikaner.

वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड, राजस्थान सरकार एवं विश्व गुरुदीप आश्रम शोध संस्थान, जयपुर के संयुक्त तत्वावाधान में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वैदिक संस्कृति आराधना कार्यक्रम का समापन पाली में हुआ। पाली के ऊं आश्रम जाडन में विश्व गुरु महामंडलेश्वर परमहंस श्री स्वामी महेशानंद पुरी जी और देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने बीकानेर के विश्वनाथ सन्यास आश्रम में अपनी विद्वता एवं प्रेरणादायक व्याख्यान, वैदिक पाठ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैदिक आचार्य मोहित बिस्सा का विशेष सम्मान अभिनंदन किया गया। बिस्सा को यह सम्मान संस्कृति दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय वैदिक संस्कृति आराधना कार्यक्रम में मिला। इस अवसर पर लव कुमार देराश्री, गौरव आचार्य भी मौजूद थे।