BJP Bikaner: बीकानेर देहात भाजपा ने घोषित किए मंडल प्रभारी, संगठन मजबूती पर फोकस
हर विधानसभा में जिम्मेदारियां तय, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य
RNE Bikaner.
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की हैं।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार जारी सूची में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनका मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना रहेगा।
विधानसभा वार मंडल प्रभारी इस प्रकार हैं—
खाजूवाला विधानसभा
बीछवाल – दिलीप सिंह राजपुरोहित
छतरगढ़ – महावीर सिंह चारण
दंतौर – सुरेन्द्र स्वामी
खाजूवाला – छेलू सिंह शेखावत
पूगल – चैन सिंह राजपुरोहित
नोखा विधानसभा:
नोखा शहर – कोजूराम सारस्वत
नोखा देहात – भंवर जांगिड़
मुकाम – अशोक भारती
पांचू – कुम्भाराम सिद्ध
जांगलू – राजाराम ओझा
श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा:
श्रीडूंगरगढ़ शहर – महेंद्र संचेती
श्रीडूंगरगढ़ देहात – राजपाल सिंह शेखावत
बापेऊ – जसवंत दैया
मोमासर – तोलाराम कुकणा
कोलायत विधानसभा:
कोलायत – महेंद्र ढाका
बरसलपुर – मांगीलाल गोदारा
बज्जू – मनोहर सिंह भारती
पलाना – आसीकरण भट्ट
देशनोक – जयकिशन उपाध्याय
हदा – मनमोहन सिंह
गोडू – कैलाश बिश्नोई
लूणकरनसर विधानसभा:
लूणकरनसर – भोजराज मेघवाल
रूणियाबास – अर्जुन कड़वासरा
महाजन – हनुमान बैद
कालू – हेमनाथ जाखड़
धीरेरा – भरत सुथार
नापासर – रामेश्वर पारीक
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

