Movie prime

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि उप चुनाव के बाद ही इस विषय पर बात

 

RNE Network.

राज्य के भजनलाल मंत्रिमंडल का विस्तार अभी नहीं होगा। अब विस्तार अगले महीने के पहले पखवाड़े के बाद ही संभवतः होगा। इस तरह के संकेत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिए है।
ad1

कोटा में पत्रकारों से बात करते हुए राठौड ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर चुनाव के बाद बात करेंगे। हो सकता है अंता उप चुनाव जीतने वाले का भी नम्बर आ जाये। उन्होंने कहा कि भाजपा अंता उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। 
 

चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने प्रत्याशी व संगठन पर भरोसा है। मुकाबला किसी से भी हो, भाजपा की जीत तय है।

FROM AROUND THE WEB