जैसलमेर रेलखंड पर ब्लॉक, दो ट्रेनों का आंशिक रद्द संचालन, ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स लगाने का काम चल रहा है
Jan 3, 2026, 11:39 IST
RNE Network.
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जोधपुर मंडल पर राईका बाग - जैसलमेर रेलखंड के जैसलमेर - थईहात - हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।

ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान गाड़ी संख्या 14704 लालगढ़ - जैसलमेर 7 एवं 11 जनवरी को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा श्रीभादरिया लाठी तक ही संचालित होगी। यह रेल सेवा श्रीभादरिया लाठी - जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14703 जैसलमेर - लालगढ़ 7 व 11 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर श्री भादरिया लाठी से संचालित होगी। यह रेल सेवा जैसलमेर श्री भादरिया लाठी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

