Movie prime

ब्रिक्स देशों की बैठक स्थगित हुई, पहले यह बैठक जयपुर में आज से आरम्भ होनी थी

 

RNE Network.

ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों ( एफएमसीबीजी ) की जयपुर में आज गुरुवार से आरम्भ होने वाली बैठक स्थगित हो गयी है।
 

बैठक स्थगित होने के लिए अधिकृत तौर पर अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है, लेकिन इसे पश्चिम एशिया एवं खाड़ी क्षेत्र में  उत्पन्न तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्त्वपूर्ण समूह है। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है।

FROM AROUND THE WEB