Movie prime

Budget 2026 : राजस्थान की लड़कियों को मिली बड़ी सौगात, इन जिलों में बनेगा हॉस्टल 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2026 का बजट की घोषणा में राजस्थान की लड़कियों को बड़ी सौगात दी है।
 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2026 का बजट की घोषणा में राजस्थान की लड़कियों को बड़ी सौगात दी है। इसमें राजस्थान के प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। राजस्थान में 41 गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, ताकि कामकाजी महिलाएं व लड़कियों को सुरक्षित जगह मिल सके और सस्ती दरों पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल  बनाने की घोषणा की है। इसमें 41 गर्ल्स हॉस्टल राजस्थान में बनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार द्वारा देश के 800 जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में बड़े एलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देशभर में 15000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेज खोले जाएंगे। साथ ही देशभर में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे। ऐसे में राजस्थान के भी हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनेगा।

राजस्थान के इन जिलों में खोले जाएंगे गर्ल्स हॉस्टल 

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से बजट में घोषणा की देश के प्रत्येक जिले में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। ऐसे में राजस्थान के इन जिलों में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की है। इसमें राजधानी जयपुर सहित अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू,

दौसा, डूंगरपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और फलौदी में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा।

केंद्र ने क्यों लिया बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार चा​हती है कि ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध मिले। इसके अलावा उच्च शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर मिले। ऐसे में महिला सशक्तिकरण के हित में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।


 

FROM AROUND THE WEB