RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan Zoo : केंद्र सरकार ने राजस्थान में नए चिड़ियाघर व लायन सफारी को दी मंजूरी, 104 हेक्टेयर में होगा निर्माण 

 

कटीघाटी में प्रस्तावित चिड़ियाघर व लायन सफारी के प्रस्ताव को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की तकनीकी कमेटी ने पास कर दिया है। अब वन विभाग इस पर काम शुरू करेगा। वर्ष 2029 तक चिड़ियाघर बनकर तैयार हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने चिड़ियाघर का प्लान अक्टूबर-2025 में पास किया था। यह 104 हेक्टेयर क्षेत्र में बनेगा।

यहां 81 प्रजातियों के 443 जानवर लाए जाएंगे। लुप्तप्राय 13 प्रजातियों के 74 जानवर भी पर्यटक देख सकेंगे। लायन सफारी समेत इस प्रोजेक्ट पर 180 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें पहले चरण में सरकार 96 करोड़ रुपए जारी करेगी। तीन चरणों में काम पूरा होगा। चिड़ियाघर में 50 रुपए का टिकट लगेगा। लायन सफारी का टिकट 300 रुपए का होगा।

छात्र चिड़ियाघर में 20 रुपए के टिकट के साथ घूम सकेंगे। जंगल सफारी के लिए उन्हें 50 रुपए देने होंगे। विदेशी पर्यटकों को चिड़ियाघर के लिए 300 रुपए और लायन सफारी के लिए 600 रुपए देने होंगे। चिड़ियाघर के जरिए 2.32 करोड़ रुपए की आय होगी। लायन सफारी के जरिए सालाना 4.44 करोड़ रुपए आएंगे। शाकाहारी सफारी के जरिए 3.33 करोड़ रुपए आएंगे।

अलवर के डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्डा ने बताया कि चिड़ियाघर व लायन सफारी की डीपीआर को पर्यावरण मंत्रालय की तकनीकी कमेटी ने मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही काम शुरू होगा।

FROM AROUND THE WEB