मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
RNE Network.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कायड विश्राम स्थली पर होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां आपसी समन्वय के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने डोम, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, चिकित्सा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया।
शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री की इस यात्रा की पूरी जानकारी दी जाएगी।

