मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बांसवाड़ा में ग्राम विकास चौपाल में करेंगे शिरकत
May 20, 2026, 12:08 IST
RNE Network.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ग्राम विकास चौपाल की कड़ी में आज बुधवार को बांसवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा चुड़ादा गांव में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। वहीं गुरुवार को सुबह गांव का पैदल भ्रमण कर लोगों से बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि ग्राम विकास चौपालों के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं।
साथ ही, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक भी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री का गुरुवार को डूंगरपुर पहुंचने का भी कार्यक्रम है। वे चौरासी क्षेत्र के धंबोला गांव में ग्राम विकास चौपाल करेंगे।

