आंगनबाड़ी केन्द्रो पर बच्चों को मिलेगा प्ले स्कूल जैसा माहौल, सरकार करेगी विशेष व्यवस्था
Jul 24, 2025, 15:29 IST
Rajasthan News: राजस्थान के 2000 आंगनबाड़ी केन्द्रो की सूरत बदलने की तैयारी की जा रही है। इन सभी आंगनबाड़ी केदो को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में बदल जाएगा और यहां विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएगी। आंगनबाड़ी केदो पर बच्चों को प्ले स्कूल जैसा माहौल मिलेगा और आधुनिक सुविधा की उपलब्ध कराई जाएगी इसके लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च करने वाली है।
हर जिलों के केंद्रों पर यह कार्य करवाएं जाएंगे
केंद्र - यह होंगे कार्य - इतना खर्च आएगा
1622 - नल व्यवस्था फिटिंग - 81.1 लाख
1630 - पानी की टंकी उपलब्ध - 57.05 लाख
1658 - टंकी से पानी आपूर्ति की फिटिंग - 49.74 लाख
2000 - इलेक्ट्रीक मोटर (पंप) क्रय करने - 100 लाख
1406 - बिजली फिटिंग करवाने का कार्य - 253.08 लाख
1567 - पंखें, एलईडी बल्ब आदि उपकरण - 78.35 लाख
1446 - छतों की मरम्मत - 578.4 लाख
1439 - दरवाजे व खिड़कियों की मरम्मत - 215.85 लाख
1449 - फर्श की मरम्मत - 695.52 लाख
2000 - रसोई में स्लैब लगवाना - 360 लाख
1618 - चाइल्ड फ्रेंडली टॉयलेट - 323.6 लाख
1514 - बाल चित्रकारी व डिस्प्ले- 605.6 लाख
2000 - स्वच्छ पेयजल केलिए आरओ खरीदने - 200 लाख
1339 - चिल्ड्रन पार्क विकसित करने - 401.07 लाख
इन आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत
बूंदी जिले में 29 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसमें बूंदी शहर के कोटखेड़ा, सगावंदा, मोहनपुरा, खटकड़-4,अजेता-1, तालेड़ा परियोजना के केथूदा, डोरा, करौंदी, जमीतपुरा-1, मेहराना-11,हिंडोली के चतरंगज- 1, बडा़ैदिया-1,बसोली, डाटूंदा, बड़ानयागांव, गुढ़ाबांध, नैनवां के धानुगांव, ताकला, सुवानिया, बामनगांव-1,पीपल्या एवं केशवरायपाटन के उतरना, झालीजी का बराना, नोताड़ा, अरनिया, रोटेदा-11, रंडी, सुमेरगंजमंडी- 1,बढ़ावदी के केंद्र विकसित किए जाएंगे।