विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को हर माह परिवहन भत्ता, 10 माह तक यह परिवहन भत्ता दिया जायेगा
Jul 15, 2026, 11:13 IST
RNE Bikaner.
राज्य में वर्ष 2026 - 27 में विशेष आवश्यकता वाले ( सीडब्ल्यूएसएन ) विद्यार्थियों को विद्यालय तक नियमित रूप से पहुंचाने के लिए परिवहन भत्ते का बजट जारी कर दिया गया है।
इस योजना के तहत राज्य के 32120 दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रति माह 250 रुपये की दर से 10 माह तक कुल 2500 रुपये प्रति विद्यार्थी परिवहन भत्ता दिया जायेगा।
इसके लिए राज्य स्तर पर 8.03 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस योजना का लाभ उन विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्हें विद्यालय आने जाने में कठिनाई होती है। भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जायेगा।

