RudraNewsExpress_Logo

Churu Accident: एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 06 की मौत, 7 महीने की बच्ची बची!

 

Churu Accident, 05 Death : ट्रोले में घुसी कार, 06 की मौत, इनमें 05 एक ही परिवार, महज 07 महीने की बच्ची की जान बची!

Rudra News Express Churu. 

राजस्थान के चूरू जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 06 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के 05 शामिल हैं। हादसे में बस एक 07 माह की बच्ची की ही जान बच पाई है। 

एक्सीडेंट

हादसा शनिवार को सादुलपुर क्षेत्र में ददरेवा और न्यांगली गांव के पास हुआ।  सभी मृतक कार में सवार थे। इनकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों और ड्राइवर की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, मां-बेटे शामिल है। ये लोग कुलदेवी गुड़गांवा वाली माता (गुरुग्राम) में दो बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक तारानगर के सोमसीसर गांव निवासी भंवर लाल शर्मा (60), उनकी पत्नी पत्नी महेंद्र देवी (55), बहू कविता (28) पत्नी संदीप, यशोदा (34) पत्नी संजय, कविता का बेटा कन्हैया (4 माह) और ड्राइवर मांगीलाल नाई (31) की मौत हो गई। यशोदा की 7 महीने की बेटी दिव्यांशी गंभीर घायल है। 

दो बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे :

मृतक भँवरलाल का भाई मांगीलाल के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक उनके बड़े भाई भंवर लाल परिवार सहित हरियाणा के गुरुग्राम में कुलदेवी गुड़गांवा वाली माता जा रहे थे। वहां दो बच्चों कन्हैया और दिव्यांशी का मुंडन करवाना था। वे सुबह गुरुग्राम के लिए निकले और रास्ते में ट्रोले और कार की जोरदार भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। 

FROM AROUND THE WEB