Movie prime

राज्य 837 महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों पर तलवार लटकी, राज्य में कुल 3737 अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं वर्तमान में

 
राज्य 837 महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों पर तलवार लटकी, राज्य में कुल 3737 अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं वर्तमान में
RNE Network. पिछली अशोक गहलोत सरकार के समय राज्य में खोले गये महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर एक साल से असमंजस है। इस बार भी यही असमंजस था कि ये स्कूल खुली रहेंगी या बंद होगी। राज्य 837 महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों पर तलवार लटकी, राज्य में कुल 3737 अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं वर्तमान में राज्य सरकार ने इन स्कूलों की समीक्षा के लिए एक मंत्रिमण्डलीय उप समिति भी बना दी थी। शिक्षा मंत्री के इन स्कूलों पर आ रहे बयान असमंजस को और बढ़ा रहे थे। विपक्षी दल कांग्रेस ने कहना भी शुरू कर दिया कि सरकार इन स्कूलों को बंद करने की तैयारी कर रही है। राज्य में वर्तमान में 3737 अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूल चल रहे हैं। राज्य 837 महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों पर तलवार लटकी, राज्य में कुल 3737 अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं वर्तमान में इस बीच शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में प्रवेश का कैलेंडर भी जारी कर दिया। इससे स्थिति फिर बदलती दिखी। इन स्कूलों पर निर्णय के लिए बनी मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक हुई तो ये बयान सामने आया कि इन स्कूलों को बंद नहीं किया जायेगा। असमंजस फिर बरकरार रहा: मंत्रियों की समिति का बयान व शिक्षा विभाग की इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का आदेश, इससे यही लगा कि इन स्कूलों को बंद नहीं किया जायेगा। कईयों ने राहत की सांस ली। राज्य 837 महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों पर तलवार लटकी, राज्य में कुल 3737 अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं वर्तमान में अंदरखाने 837 स्कूलों पर निर्णय: जबकि अंदरखाने ये निर्णय हो गया कि जिन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद किया जाना है उनमें प्रवेश प्रक्रिया रोक दी। ऐसे 837 स्कूल चिन्हित किये जा चुके थे। कुल मिलाकर 837 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर तलवार लटक गई है, जिनकी प्रवेश प्रक्रिया रोकी गयी है। अभी तक इनको बंद करने के आदेश नहीं हुए मगर बंद होंगे, इसके संकेत मिलने लग गए हैं। राज्य 837 महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों पर तलवार लटकी, राज्य में कुल 3737 अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं वर्तमान में