कॉकरोच जनता पार्टी का राजस्थान में प्रवेश, जयपुर में होगा 15 जून को दोपहर 3 बजे प्रदर्शन
RNE Network.
कॉकरोच जनता पार्टी ने अब राजस्थान में भी प्रवेश कर लिया है। केजेपी की ओर से 15 जून को दोपहर 3 बजे जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया जाएगा।
पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका के अनुसार प्रदेश भर के छात्र, बेरोजगार युवा , सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदर्शन में युवा संविधान की प्रति और तिरंगा लेकर पहुंचेंगे। प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि आयोजन के लिए अभी तक पुलिस की अनुमति प्राप्त नहीं हुई है।
रोजगार - शिक्षा के रहेंगे मुद्दे:
प्रवक्ता रांका के अनुसार प्रदर्शन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था, पेपरलीक मामलों, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण करना है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इसके तहत 20 जून को दिल्ली में भी प्रदर्शन प्रस्तावित है।

