Movie prime

अदालतों का समय बदला: अब हाईकोर्ट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1बजे तक रहेगा

 

RNE Network.

राजस्थान हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों में ग्रीष्मकालीन समय 13 अप्रैल से 28 जून तक लागू रहेगा। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
 

इसमें 10.30 बजे से 11 बजे तक मध्यांतर होगा। कार्यालय समय सुबह 7.30 बजे दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। अधीनस्थ न्यायालय सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कार्य करेंगे, जबकि उनका कार्यालय समय भी सुबह 7.30 से 1 बजे तक रहेगा। पीठासीन अधिकारी सुबह 7.30 से 8 बजे और दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे तक चेम्बर में कार्य करेंगे।

FROM AROUND THE WEB