Movie prime

Khatushyamji Temple : श्रद्धालु कृपा ध्यान दे, खाटूश्यामजी मंदिर के 19 घंटे पट रहेंगे बंद 

19 घंटे के दौरान विशेष सेवा पूजा व तिलक किया जाएगा।
 

राजस्थान स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते है। इसके कारण खाटूश्याम मंदिर में दिन व रात के काफी भीड़ रहती है। खाटूश्याम मंदिर को लेकर बड़ी अपडेट आई है और कमेटी द्वारा सूचना दी गई है कि मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद किए जाएंगे। इन 19 घंटे के दौरान विशेष सेवा पूजा व तिलक किया जाएगा।

इस दौरान खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुला नहीं होगा। इसलिए कमेटी की तरफ से जारी नोटिस के ध्यान रखकर ही मंदिर में पूजा करने के लिए जाए। अक्सर कई बार होता है कि श्रद्धालु बिना सूचना के निकल जाते है और वहां पर जाने के बाद पता चलता है कि मंदिर के पट बंद है और उनको निराश हाथ लगती है। इसलिए श्री श्याम मंदिर कमेटी की तरफ से पहले ही इसके लिए नोटिस जारी कर दिया है। 


श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री श्याम सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर में 2 जुलाई को श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा और तिलक समारोह के कारण दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 1 जुलाई रात 10 बजे से 2 जुलाई शाम 5 बजे तक मंदिर में आम भक्तों के लिए दर्शन बंद रहेंगे।

मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे इस अवधि के बाद ही दर्शन के लिए खाटूश्यामजी पधारें। साथ ही, मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए भक्तों से सहयोग की गुजारिश की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वह इस समय का ध्यान रखकर ही खाटूश्याम पहुंचे और मंदिर कमेटी की बनाई गई व्यवस्था का ध्यान रखे। 
 

FROM AROUND THE WEB