RudraNewsExpress_Logo

कर्मचारियों की दीपावली छोटे ब्रेक में सीमित, 20 अक्टूबर को दीपावली अवकाश, 21 को खुलेंगे कार्यालय

 

RNE Network.

राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर को रहेगा। इससे एक रोचक स्थिति बन गयी है। 20 अक्टूबर को अवकाश रहेगा और उसके अगले दिन 21 अक्टूबर को सरकारी कार्यालय खुलेंगे, वह कार्य दिवस होगा।
 

जबकि 22 व 23 अक्टूबर को कर्मचारियों के लिए फिर अवकाश रहेगा, इन दो दिन कार्यालय बंद रहेंगे। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज के कारण अवकाश रहेंगे। बीच मे केवल एक दिन कार्य दिवस रहने के कारण अधिकांश सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति बेहद कम रहने की संभावना जताई जा रही है।

FROM AROUND THE WEB