डॉ जितेंद्र सोनी को साहित्य अकादेमी पुरस्कार मिलने पर आयोजन, राजस्थानी भाषा का वर्ष 2025 का सर्वोच्च पुरस्कार ' भरखमा ' पर मिला है
RNE Special.
साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली का वर्ष 2025 का राजस्थानी का सर्वोच्च पुरस्कार इस बार कवि, कथाकार, मुख्यमंत्री के सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शासन सचिव डॉ जितेंद्र कुमार सोनी को उनके कहानी संग्रह ' भरखमा ' पर अर्पित हुआ है। उनको यह पुरस्कार 31 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रीय साहित्योत्सव में अर्पित हुआ था।

डॉ जितेंद्र सोनी को पुरस्कार मिलने की खुशी में 12 अप्रैल को होटल ग्रांड सफारी, गूजर की थड़ी, जयपुर में ' हरख उछब ' आयोजित होगा। कथेसर संपादक डॉ सत्यनारायण सोनी ने बताया कि इस उछब की अध्यक्षता डॉ अर्जुन देव चारण, मधु आचार्य ' आशावादी ' व रामस्वरूप किसान का अध्यक्ष मंडल करेगा। मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र कुमार सोनी होंगे। विशिष्ट अतिथि मेजर रतन जांगिड़ व डॉ जगदीश गिरी होंगे। यह आयोजन होटल ग्रांड सफारी में सुबह 11.15 बजे आयोजित होगा।

