NH-48 Challan : राजस्थान में एनएच-48 पर चलने वाले वाहन चालक सावधान, 7 नियमों का पालन नहीं किया तो तुरंत हो जाएगा ई-चालान
राजस्थान में एनएच-48 पर वाहनों के नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस द्वारा नई प्रणाली लागू की जाएगी। अगर इस हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों ने सात नियमों का पालन नहीं किया तो उनको तुरंत ही आनलाइन चालान कट जाएगा और मोबाइल पर ई चालान पहुंच जाएगा।
ऐसे में नेशनल हाईवे 48 पर चलने वाले वाहन चालकों को सावधानी से चलना होगा, नहीं तो उनके ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगा सकता है। राजस्थान यातायात पुलिस द्वारा इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है।
आपको बता दे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक अनुशासित बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के शाहजहांपुर से अजमेर खंड पर अत्याधुनिक यातायात प्रवर्तन प्रणाली लागू कर दी है। अब इस मार्ग पर नियम तोड़ने वालों पर हाईटेक कैमरों की निगरानी रहेगी और ई-चालान सीधे मोबाइल पर भेजा जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात बी.एल. मीणा ने बताया कि हाईवे के 27 महत्वपूर्ण स्थानों पर गैट्री आधारित प्रवर्तन इकाइयां स्थापित की गई है। ये इकाइयां उच्च रिजॉल्यूशन कैमरों और इंटेलिजेंट एनालिटिक्स तकनीक से लैस हैं, जो बिना मानवीय हस्तक्षेप के रियल-टाइम में यातायात नियमों के उल्लंघन की पहचान करेंगी। नई व्यवस्था के तहत पुलिस को वाहन रोककर चालान काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
कैमरे जैसे ही किसी उल्लंघन को रिकॉर्ड करेंगे, सिस्टम स्वतः मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान तैयार कर वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज देगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और यातायात प्रवाह भी बाधित नहीं होगा।
नेशनल हाईवे 48 पर इन 7 उल्लंघन पर रहेगी नजर
यह सिस्टम ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, दोपहिया पर तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, सीट बेल्ट न लगाना, लेन उल्लंघन और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे सात प्रमुख अपराधों को चिन्हित करेगा।

