Movie prime

Farmer Scheme : बीकानेर के किसान  03 दिन में कर लें ये काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान

रबी फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर, कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम किसानों को करना होगा जमा

 

RNE Bikaner.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी-2025 के लिए जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी अधिसूचित है। संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल ने बताया कि ऋणी किसान 31 दिसंबर तक अपनी फसलों का बैंक के माध्यम से बीमा करवा सकेगे। अपनी फसलों में परिवर्तन करवाने के इच्छुक किसान 29 दिसंबर तक बैंक में लिखित में दे सकते हैं।

गैर ऋणी कृषक सीएससी के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज बैंक डायरी, जमाबंदी, आधार कार्ड, बुवाई प्रमाण पत्र तथा किरायेदार फार्मर इन दस्तावेज के अलावा मूल निवास प्रमाण पत्र, भूमि मालिक आधार कार्ड एवं व ₹100 के नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर किरायानामा स्वयं प्रमाणित समस्त दस्तावेज प्रस्तुत कर बीमा करवा सकते हैं।

सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले के किसान जौ, चना, गेंहू, मेथी, जीरा, तारामीरा व इसबगोल फसल के बीमा करवा सकते हैं।
 
बीमित राशि व प्रीमियम राशि :

फसल बीमित राशि रू. प्रीमियम राशि रु 
जौ          44689            625 
चना        47750            716 
सरसों      67525           1012 
तारामीरा  31594           473 
गेंहू          55207           828 
उद्यानिकी फसल
जीरा       83530            4176
ईसबगोल 68114           3405 
मेथी        62103            3105 

प्रीमियम राशि का भुगतान कर बीमा इच्छुक किसान करवा सकते हैं। इच्छुक किसान अंतिम दिनांक का इंतजार किए बिना अपनी फसलों का बीमा करवाएं। 
फसल बीमा योजना प्रभारी सांख्यिकी अधिकारी श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि फसल बीमा योजना की ओर अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक पुनीत कुमार मो न 9125163422, एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी के व्हाट्सएप नंबर 7065514447 बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं तथा नजदीकी कृषि कार्यालय में बीमा कंपनी प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB