Movie prime

Farmer Compensation : राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत, 3777 गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवजा 

राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के छह जिलों के किसानों को बड़ी राहत दी है। जहां पर किसानों को भारी बारिश से खराब हुई फसल के बाद मुआवजा देने की घोषणा की है
 

राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के छह जिलों के किसानों को बड़ी राहत दी है। जहां पर किसानों को भारी बारिश से खराब हुई फसल के बाद मुआवजा देने की घोषणा की है। फसल खराबा को जांचने के लिए राजस्थान सरकार की तरफ से प्रत्येक जिले के कलेक्टर को स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए थे। स्पेशल गिरदावरी में सामने आया कि प्रदेश के छह जिले के 3777 गांवों में फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है।

ऐसे में किसानों को मुआवजा देने की सिफारिश की थी। इस पर राजस्थान सरकार की तरफ से फैसला लिया है कि इन 3777 गांवों के किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाएगा और उनके बैंक खातों में राशि को जारी किया जाएगा। इन गांवों में बाढ़ से 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा वाले कृषकों को कृषि आदान-अनुदान वितरण की अनुमति दी है।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की उप शासन सचिव शैफाली कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश के छह जिलों के 43 तहसीलों के 3777 गांवों को प्रभावित गांवों में शामिल किया गया है। यह गांवा राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर, बूंदी भरतपुर, डीग और टोंक जिला को शामिल किया गया है। खरीफ फसल संवत 2082 (वर्ष 2025-26) की गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर इन गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है।

क्रम संख्या जिले का नाम तहसीलों के नाम अभावग्रस्त घोषित गांवों की संख्या 

झालावाड़ झालरापाटन, असनावर, पिड़ावा, पंचपहाड़, गंगधार, अकलेरा, मनोहरथाना, खानपुर, सुनेल, बकानी, रायपुर, डग  के 1597 गांव को शामिल किया गया है। धौलपुर धौलपुर, राजाखेड़ा, बाड़ी तहसील के 42 गांव , बूंदी, तालेड़ा, केशोरायपाटन, इन्द्रगढ़, नैनवां, हिंडोली, रायथल तहसील के 534 गांवों का शामिल किया गया है।  भरतपुर भरतपुर, नदबई, बयाना, बैर, भुसावर, रूपवास, रूदावल, उच्चैन तहसील के 349 गांवों को शामिल किया है।

धौलपुर (डीग) डीग, कामां, जुरहरा तहसील के 58 गांवों को शामिल किया गया है। टोंक, देवली, दूनी, ​उनियारा, निवाई, पीपलू, टोडारायसिंह, मालपुरा, अलीगढ़, नगरफोर्ट तहसील के 1197 गांवों को शामिल किया गया है। ऐसे में इन गांवों के प्रभावित किसानों को फसल खराबे का मुआवजा जारी करने की कवायद भी शीघ्र शुरू हो रही है।

FROM AROUND THE WEB