Rajasthan : महिला अधिकारी ऑफिस में पुरुष अधिकारी को लिपिस्टिक लगा रही, चुनरी ओढा रही, वीडियो वायरल
RNE Rajasthan.
राजस्थान के एक सरकारी कार्यालय से महिला और पुलिस अधिकारी का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग दंग है। वीडियो वायरल होने के साथ ही ऑफिस में ऐसी हरकतों का सरकार ने गंभीरता से लिया है। दोनों अधिकारियों को APO कर दिया गया है।

वीडियो को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक घटना राजस्थान भरतपुर स्थित रोडवेज ऑफिस की है। इसमें प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार के साथ सहायक प्रशासनिक अधिकारी गायत्री नजर आ रही है। वीडियो में सुनील कुमार गाना गा रहा है, ठुमके लगा रहा हैं। इतना ही नहीं सहायक प्रशासनिक अधिकारी गायत्री सुनील कुमार का महिलाओं की तरह शृंगार कर रही है। उसे लिपिस्टिक लगा रही है। मांग भर रही है। चुनरी ओढा रही है। सुनील यह सब खुशी-खुशी करवा रहा। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ ऑफिस में हो रहा है।

अब अधिकारी हरकत में आए हैं। जांच हो रही है कि वीडियो कब का है। इसके साथ ही इस कथित डांस पार्टी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

