Movie prime

Rajasthan ACB Raid : एसीबी की टीम ने महिला पटवारी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

राजस्थान एसीबी (ACB) की टीम ने महिला पटवारी को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। महिला पटवारी जमीन की जमाबंदी में नाम ठीक करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
 

राजस्थान एसीबी (ACB) की टीम ने महिला पटवारी को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। महिला पटवारी जमीन की जमाबंदी में नाम ठीक करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने महिला पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। 

राजस्थान के नीमकाथाना जिले के एक व्यक्ति ने सीकर एसीबी (ACB) की टीम को शिकायत दी थी कि उसकी जमीन की जामबंदी में नाम की त्रुटी। उसको ठीक करने के लिए राजस्व विभाग में आवेदन किया था, लेकिन भगेगा पटवार हल्का में तैनात महिला पटवारी सुमन कुमारी उसको ठीक करने की एवज में सात हजार रुपये की रिश्वत मांग रही है।

रिश्वत नहीं देने पर जमाबंदी में गलत नाम को ठीक करने से मना कर रही है। शिकायत मिलने पर एसीबी सीकर की टीम ने महिला पटवारी सुमन कुमारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक दल का गठन किया और एसीबी सीकर के एएसपी विजय कुमार और इंस्पेक्टर सुभाष मील के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जहां पर शिकायकर्ता को सात हजार रुपये की नकदी पर पाउडर व हस्ताक्षर करके दे दिए।

इसके बाद महिला पटवारी से संपर्क किया तो उसको बुला लिया। जैसे ही महिला पटवारी सुमन कुमारी को सात हजार रुपये की रिश्वत दी और टीम की तरफ इशारा कर दिया। जहां पर टीम ने छापेमारी करके उसको पकड़ लिया और महिला पटवारी से रिश्वत के तौर पर लिए गए सात हजार रुपये बरामद कर लिए। एसीबी सीकर की टीम ने महिला पटवारी सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।

आम लोगों का कहना है कि एसीबी की टीम की इस कार्रवाई के बाद लोगों को कुछ राहत मिलेगी और रिश्वत के मामलों में कमी आएगी। एसीबी की टीम आरोपी महिला पटवारी को अदालत में पेश करेगी और रिमांड की डिमांड की जाएगी, ताकि इस मामले में ज्यादा सबूत जुटाए जा सके। 

FROM AROUND THE WEB