Female SDO Caught Taking Bribe in Rajasthan : एसीबी टीम ने उपखण्ड अधिकारी सहित दो कार्मिकों को 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
RNE Jaipur.
Rajasthan के Karauli जिले के नादोती उपखण्ड में एसडीएम काजल मीणा सहित तीन कार्मिकों को 60 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सवाईमाधोपुर इकाई ने इस कार्रवाई में चार लाख रूपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की।
ACB के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ट्रेप कार्रवाई में उपखण्ड अधिकारी, उनके रीडर और वरिष्ठ सहायक को पकड़ा गया है। इन पर परिवादी से उसकी जमीन की फाइनल डिक्री जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी।कार्रवाई के बाद एसीबी टीम ने उपखण्ड अधिकारी काजल मीणा, रीडर दिनेश सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ से पूछताछ की तथा उनके ठिकानों की तलाशी ली। वहीं 4 लाख रुपये के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी है।
यह कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी द्वारा की गई। पूरे ऑपरेशन को एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला ने निर्देशित किया।
1 लाख की डिमांड, 60 हजार लेते पकड़ी गई :
आरोप है कि SDM काजल मीणा ने जमीन मामले में फैसला देने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, जो बाद में 50 हजार में तय हुई। शिकायत के बाद ACB ने 16 अप्रैल को जाल बिछाया। गुरुवार शाम शिकायतकर्ता जैसे ही पैसे लेकर SDM ऑफिस पहुंचा, रीडर दिनेश ने 50 हजार रुपए SDM के लिए और 10 हजार अपने लिए मांगे। रकम लेते ही ACB टीम ने रीडर और UDC को मौके पर दबोच लिया।
SDM भी गिरफ्त में :
कार्रवाई के दौरान SDM काजल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में ऑफिस से 60 हजार रुपए रिश्वत के अलावा करीब 4 लाख रुपए और बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है। ACB ने बताया कि रिश्वत की मांग की टेलीफोनिक पुष्टि के बाद ही ट्रैप प्लान किया गया था। अक्टूबर 2025 में ही SDM बनी थीं काजल मीणा, लेकिन कुछ ही महीनों में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

