Movie prime

Fighter plane crash: शहिद ऋषि राज सिंह का आज पाली में किया जाएगा अंतिम संस्कार, जल्द होने वाली थी शादी

 

Fighter plane crash: बीते बुधवार को राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया जिसमें दो पायलट मौके पर ही शहीद हो गए। इसमें से एक पायलट का नाम लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह देवड़ा था जो की पाली जिले के रहने वाले थे। ऋषिराज सिंह की जल्द शादी होने वाली थी और उनके माता-पिता उनके लिए लड़की भी देख रहे थे। उनके परिजन काफी ज्यादा रो रहे हैं और अपने लाडले को याद कर रहे हैं।

जैसे ही अपने लाडले बेटे के शहीद होने की खबर परिजनों के पास पहुंची उनके रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आज गुरुवार को ऋषिराज सिंह का उनके पैतृक गांव सुमेरपुर के पास अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पाली डेयरी फेडरेशन अध्यक्ष प्रताप सिंह ने जानकारी दिया कि ऋषिराज सिंह शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज थे और वह सेना में जाना चाहते थे। 12वीं तक उन्होंने जोधपुर से पढ़ाई की इसके बाद वह पुणे नेशनल डिफेंस एकेडमी गए और 3 साल तक कोर्स किया।

अभी कुछ समय पहले ही उनके पिता जसवंत सिंह देवड़ा मां और दादी अपने गांव में माता जी के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. बुधवार को जैसे ही कार्यक्रम पूरा हुआ वह जोधपुर चले गए। उनके परिवार में उनके माता-पिता दादी और एक छोटा भाई भी है। ऋषि राज सिंह बड़े भाई थे। ऋषिराज सिंह की शादी नहीं हुई थी। उनके परिवार वाले उनके लिए लड़की देख रहे थे।

 चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र में बुधवार की दोपहर प्लेन क्रैश हो गया और इस दुखद हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए। एयरप्लेन क्रैश एक गांव में हुआ। प्रारंभिक जानकारी में इस फाइटर प्लेन में तकनीकी खराबी सामने आई है। फिलहाल इस घटना के बारे में ठोस जानकारी इकट्ठी नहीं की गई है। इस बारे में जानकारी इकट्ठे की जा रही है। जल्दी ठोस कारण पता कर लिया जाएगा।