Movie prime

Fire in Rajasthan's Factory: अलवर की गत्ता फैक्ट्री में आग, 08 की मौत, कई फंसे

 
RNE Alwar- Rajasthan.
खैरथल-तिजारा के टपूकड़ा में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई। घटना औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा की गत्ता फैक्ट्री की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि फैक्ट्री में कुछ और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। 

वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करे 

Alwar

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलसुबह एक फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। एडीएम सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों के शव बाहर निकाल लिये गये हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मौके पर भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्रा, एएसपी (भिवाड़ी) अतुल साहू, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, एसडीएम लाखन सिंह, टपूकड़ा के तहसीलदार शैतान सिंह, खैरथल एडीएम शिवपाल जाट आदि अधिकारी मौजूद हैं। घटना स्थल पर भिवाड़ी, तिजारा, धारूहेड़ा, रेवाड़ी सहित कई जगहों से दमकल पहुंच चुकी है। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। 
दूसरी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर विधानसभा जयपुर से मौका स्थल के लिए वन व पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा रवाना हो चुके हैं। मंत्री शर्मा जिला प्रशासन से पल पल की जानकारी ले रहे है।

FROM AROUND THE WEB