Movie prime

खेजड़ली में पहली अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्ठी, देश विदेश के पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, बुद्धिजीवी भाग लेंगे

 

RNE Network.

जयनारायण व्यास विश्वविधालय, जोधपुर की तरफ से नवाचार किया जा रहा है। विवि के गुरु जंभेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोध पीठ, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान , राजस्थान और खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में 1 से 3 सितम्बर तक खेजड़ली शहीद स्थल पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।
 

खेजड़ली शहीद स्थल पर पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। ' हरित आस्था की विरासत : गुरु जम्भेश्वरजी की पर्यावरण नैतिकता और अमृता देवी का बलिदान ' विषय पर यह तीन दिन की संगोष्ठी केंद्रित है। इस संगोष्ठी में देश - विदेश के पर्यावरणविद, शोधकर्ता, शिक्षाविद ऑफलाइन व ऑनलाइन भाग लेंगे।