पहले दही - चावल खाये, फिर पेड़ काट ले गए चोर, देसूरी के हरिओम आश्रम की घटना, चंदन के पेड़ काटे चोरों ने
Mar 8, 2026, 10:54 IST
RNE Network.
पाली जिले के देसूरी क्षेत्र के हरिओम आश्रम में शुक्रवार रात चोरों ने चंदन के पेड़ों को निशाना बनाया। चोर दो चंदन के पेड़ काटकर ले गये।
जबकि आधा दर्जन से अधिक पेड़ों पर कटर मशीन से कट लगा दिए। जानकारी के अनुसार चोर आश्रम की दीवार से सटे एक होटल के पिछले हिस्से से अंदर घुसे। उस समय होटल के कर्मचारी सो रहे थे।
चोरों ने फ्रीज में रखे दही - चावल खाये और झूठी प्लेट वहीं छोड़ दी। इसके अलावा नमकीन के कुछ कार्टन भी साथ ले गए। जांच में सामने आया कि चोर चंदन के तने और नमकीन के कार्टन आश्रम के पीछे स्थित देसूरी वन क्षेत्र में ले गए। वहां आग जलाकर रोशनी में चंदन के तनों को छीलकर उपयोगी लकड़ी निकाल ली। गौरतलब है कि घटनास्थल के पास ही देसूरी वन विभाग का कार्यालय भी स्थित है।

