RudraNewsExpress_Logo

राजस्थान के इन जिलों में 5 नए ओवरब्रिज का होगा निर्माण, बढ़ेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों की चमकेगी किस्मत

 

Rajasthan: केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास से राजस्थान में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। राज्य में लगातार एक्सप्रेस वे हाईवे और सड़कों का निर्माण हो रहा है इसी बीच राजस्थान के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आगरा बीकानेर हाईवे पर लगातार बढ़ते यातायात को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा पिछले साल पांच में ओवर ब्रिज बनाने की सौगात दी गई थी इनमें से कोई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तो शुरू भी हो गया है। साल के अंत तक इन सभी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो सकता है।

 कई जिलों को मिलेगा फायदा 

 इन सभी ओवर ब्रिज के निर्माण से सीकर चूरू झुंझुनू बीकानेर हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सहित कई जिलों को फायदा मिलेगा। समय जानकारी के अनुसार इन ओवर ब्रिज के निर्माण होने से सफर में 20 से 30 मिनट का समय कम लगेगा वही रिंग्स में रिंग रोड बनने से श्याम भक्तों को भी काफी राहत मिलेगी।

 पिछले 2 साल से कई बार खाटू श्याम जी के रिंग रोड प्रोजेक्ट की जा चुकी है अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस संबंध में पत्र जारी किया है ऐसे में जल्द ही खाटू श्याम रिंग रोड के लिए डीपी और बनने की उम्मीद है।

 खाटू श्याम और सालासर की वजह से जयपुर बीकानेर हाईवे पर भी यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। यहां के लोगों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन अब इन पॉइंट पर पुलिया बनने से जयपुर आने जाने वाले लोगों की राह आसान होगी। सालासर और खाटू श्याम को सीधे जोड़ने के लिए भी हाईवे बन सकता है वही अजमेर रोड से खाटू श्याम को जोड़ने के लिए भी जल्द ही नई मार्ग का डीपी हर जारी किया जा सकता है।

FROM AROUND THE WEB