Movie prime

बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी

 
बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी
  •  17 नवम्बर के बाद बदलेगा मौसम
  • रातें अब ठंडक देने लगी
RNE Network बीकानेर अब धीरे धीरे ठंड की गिरफ्त में आने लगा है। रात और सुबह तो अब गुलाबी ठंडक रहने लग गई है। रात और सुबह लोगों के शरीर पर कपड़े भी बढ़ गये है। शुक्रवार की सुबह भी ठंडी थी। हल्की हवा चल रही थी। आसमान साफ था। लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी घने कोहरे की चेतावनी: गुरुवार प्रदेश के लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट आई है। कल बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र सहित श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू जिलों में 3 दिन तक कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 17 नवम्बर से अचानक मौसम बदलेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आयेगी। सर्दी असर दिखाने लगेगी। बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी बीकानेर में भी बदल रहा मौसम बीकानेर के मौसम में भी लगातार बदलाव हो रहा है। अब दिन और रात के तापमान में गिरावट होने लग गई है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी बीकानेर सहित 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, सुबह ठंडी