Movie prime

लोकगायक उस्ताद समंदर खान मांगणियार को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

 

RNE Network.

केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने अपने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2024 के भी अपने बकाया पुरस्कारों कज घोषणा कर दी है। अकादमी संगीत, नाटक, लोक कला, लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत आदि के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करती है।
 

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार उस्ताद समंदर खान मांगणियार को वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अगले माह नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उन्हें यह सम्मान प्रदान करेगी।

FROM AROUND THE WEB