RudraNewsExpress_Logo

1 अप्रैल से शराब महंगी, बिक्री लक्ष्य और बढ़े, दुकान खुलने का समय भी 2 घन्टे बढ़ सकता है

 

RNE Network.

राजस्थान में नई आबकारी और शराब नीति जारी की गई है। इसमें आबकारी ड्यूटी में बढ़ोतरी करने से देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की कीमतें 1 अप्रैल से 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक बढ़ जायेगी।
 

वहीं नई पॉलिसी के तहत ठेकेदारों को अब पहले से ज्यादा शराब बेचनी होगी। फाइनेंस डिपार्टमेंट ( आबकारी ) के निर्देशानुसार मौजूदा जो ठेके चल रहे है, उनके लाइसेंस की रिन्यूवल गारंटी फीस बढ़ाई गई है। इससे अब ठेका संचालकों को मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में ज्यादा शराब बेचनी होगी। 
 

इसके अलावा नई नीति में शराब की दुकानो पर बिक्री के समय को रिव्यू करने के लिए आबकारी आयुक्त को अधिकार दिए गए है। संभावना है कि रिव्यू के बाद प्रदेश में शराब की बिक्री की समय अवधि को 2 घन्टे बढ़ाया जा सकता है। पॉलिसी में इस बार दुकान संचालकों को 1 के बजाय 2 गोदाम आवंटित करने का भी प्रावधान किया है। गोदाम केवल स्टॉक रखने के लिए होता है, लेकिन शहरी सीमा से बाहर ( ग्रामीण ) एरिया में ज्यादा बनने वाले इन गोदामों पर शराब बिक्री की शिकायतें आती है।

FROM AROUND THE WEB