Movie prime

Goa Lairai Devi Temple Stampede : गोवा के शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान भीषण हादसा, क्राउड मैनेजमेंट में लापरवाही का आरोप

 
Goa Lairai Devi Temple Stampede : गोवा के शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान भीषण हादसा, क्राउड मैनेजमेंट में लापरवाही का आरोप
RNE Network. गोवा के शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान भगदड़ भीषण हादसे में तब्दील हो गई। शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने की जद्दोजहद में थे तभी अचानक वहां बिजली के तार गिरने से करंट से कुछ लोग गिर पड़े। करंट से मची अफरा-तफरी ने जल्द ही भगदड़ का रूप ले लिया। हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 50 से अधिक श्रद्धालुओं की घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार क्राउड मिसमैनेजमेंट हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। https://youtube.com/shorts/BOQmg6t2sO8?feature=share Goa Lairai Devi Temple Stampede : गोवा के शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान भीषण हादसा, क्राउड मैनेजमेंट में लापरवाही का आरोप मुख्यमंत्री सावंत ने दिए जांच के आदेश : मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए है और कहा कि गोवा में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। मैं मौके पर पहुंचा हूं और घायलों से अलग-अलग हॉस्पिटलों में जाकर मिला हूं। लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। Goa Lairai Devi Temple Stampede : गोवा के शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान भीषण हादसा, क्राउड मैनेजमेंट में लापरवाही का आरोप प्रधानमंत्री मोदी ने दिया मदद का भरोसा, जताया दुख : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ोन से घटना जानकारी ली और हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया। पी.एम मोदी ने लिखा कि गोवा के शिरगांव में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजन को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। Goa Lairai Devi Temple Stampede : गोवा के शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान भीषण हादसा, क्राउड मैनेजमेंट में लापरवाही का आरोप हर वर्ष आयोजित होती है यात्रा, कई राज्यों से आते हैं श्रद्धालु : श्री लैराई जात्रा, लैराई देवी के मंदिर में हर वर्ष नार्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला हिन्दू उत्सव है। इस उत्सव में देश के कई राज्यों से जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना आदि से श्रद्धालु आते है। Goa Lairai Devi Temple Stampede : गोवा के शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान भीषण हादसा, क्राउड मैनेजमेंट में लापरवाही का आरोप