Movie prime

हनुमान बेनीवाल ने राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग की, नागौर सांसद ने किसानों के कर्ज माफी की बात भी कही

 

RNE Network.

लोकसभा में रालोपा सुप्रीमो और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने बजट पर बोलते हुए राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग केंद्र सरकार से की।
 

अपने संबोधन में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट में राजस्थान की अनदेखी की गई है। उन्होंने राजस्थान सहित देश के किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी की मांग भी की। बेनीवाल ने कहा कि भौगोलिक स्थिति और विपरीत हालातों को देखते हुए राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। सांसद कोष बढ़ाकर 25 करोड़ किया जाए व अरावली पर्वतमाला का संरक्षण किया जाये।

FROM AROUND THE WEB