हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ाई
May 1, 2026, 13:04 IST
RNE Network.
हाईकोर्ट ने आसाराम को राहत देते हुए अंतरिम जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ा दी है। पहले जमानत अवधि 6 मई को खत्म हो रही थी।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संगीता शर्मा की खंडपीठ ने आसाराम के प्रार्थना पत्र पर यह आदेश दिया है। आसाराम की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट उनकी अपील पर सुनवाई पूरी कर चुका है और उसका फैसला आना है। आसाराम का इलाज अभी जारी है ऐसे में इलाज पूरा होने तक जमानत अवधि बढ़ाई जाए। उसके बाद उनकी अंतरिम जमानत की अवधि 25 मई तक बढ़ाने का आदेश दिया गया।

