ये राजस्थान की भजनलाल सरकार के मंत्री हैं, देखिए जयपुर के चौराहों पर क्या कर रहे!
Minister Rajyvardhan Singh जयपुर में ट्रैफिक प्वाइंट पर खड़े रहे, हाथ जोड़ सिविक सेंस का संदेश दिया
RNE Jaipur.
Rajasthan की राजधानी जयपुर के व्यस्त चौराहों पर उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स्वयं नागरिकों और विद्यार्थियों के साथ खड़े होकर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश देते नजर आए।
यह पहल केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि जनसहभागिता और नेतृत्व का जीवंत उदाहरण बन गई। शहर के प्रमुख जंक्शनों पर मंत्री राठौड़ ने विद्यार्थियों के साथ ट्रैफिक प्रबंधन की प्रक्रिया को समझा और आमजन से नियमों का पालन करने की अपील की।
विद्यार्थियों ने सीखा जिम्मेदारी का पाठ
अभियान में शामिल विद्यार्थियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को करीब से समझा और अनुशासन का परिचय दिया। मंत्री राठौड़ ने कहा कि यह पहल युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा, युवा सशक्त होंगे तो राज्य अनुशासित होगा। सिविक सेंस हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। यह केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि नेतृत्व की पहली सीढ़ी है।
“Student-Police Internship Framework” पर मंथन
पुलिस एवं गृह विभाग के समन्वय से “Student-Police Internship Framework” लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस प्रस्तावित पहल के तहत विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव देने की योजना है। इससे युवाओं में कानून व्यवस्था के प्रति समझ विकसित होगी और पुलिस-जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस ने भी जनविश्वास, जनसहभागिता और सुरक्षा के अपने संकल्प को दोहराया।

