Heavy Rain, Cancel Train : जम्मू में लैंड स्लाइड, पंजाब में बाढ़, पुल को नुकसान, ट्रेनें रद्द
RNE New Delhi.
जम्मू में लगातार तेज बारिश। माता वैष्णो देवी की यात्रा में भूस्खलन और पंजाब में बाढ़ के चलते रेलवे ने जम्मूतवी जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें से कुछ ट्रेनें 06 सितंबर तक वहीं अधिकांश सितंबर के पूरे महीने तक निरस्त रहेगी। ट्रेन निरस्त करने का एक बड़ा कारण कठुआ-माधोवर पंजाब डाउन लाइन का पुल संख्या 17 क्षतिग्रस्त होना भी है।
रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उपरोक्त कारण से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) :
1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 06.09.25 तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 06.09.25 तक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 06.09.25, 13.09.25, 20.09.25 व 27.09.25 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 19028, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 को रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा दिनांक 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25 को रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन - भावनगर टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 को रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा दिनांक 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25 को रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा- साबरमती रेलसेवा दिनांक 02.09.25, 09.09.25, 16.09.25, 23.09.25 व 30.09.25 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 03.09.25 से 30.09.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा दिनांक 03.09.25 से 30.09.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।