Movie prime

IAS Transfer: अखिल अरोड़ा, अपर्णा अरोड़ा, श्रेया गुहा, अजिताभ शर्मा सहित 25 सीनियर IAS का तबादला 

 
RNE Jaipur.
भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख शासन सचिव (Principal Secretary) समेत कई अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और विभागों में कार्यों की गति बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कई प्रमुख विभागों में अनुभवी अधिकारियों की पुनः तैनाती कर प्रशासनिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है।
आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी अखिल अरोड़ा अपनी जिम्मेदारी पर यथावत बने रहेंगे। वहीं अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय विभाग से हटाकर खान एवं पेट्रोलियम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रेया गुहा को हरीशचंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में अजिताभ शर्मा को ऊर्जा विभाग से हटाकर राजस्व मंडल, अजमेर का अध्यक्ष बनाया गया है। आलोक गुप्ता को नगरीय विकास एवं आवासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि राजेश कुमार यादव को स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग में भेजा गया है।
इसके अलावा हेमंत कुमार को जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। टी. रविकांत को राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है, वहीं भवानी सिंह देथा को परिवहन विभाग का प्रमुख शासन सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक हलकों में इस व्यापक फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है।
लिस्ट में देखे किसे कहां लगाया : 

Ias

Ias

 

FROM AROUND THE WEB