100 प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतवंशी महिला सीईओ, टाइम मैगजीन ने सूची जारी की, जिसमे 100 प्रभावशाली लोग शामिल
Apr 17, 2025, 11:24 IST

RNE Network. टाइम पत्रिका के ' 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों ' की सूची में इस बार किसी भी भारतीय को जगह नहीं मिली है। हालांकि इस सूची में भारतीय मूल की एक सीईओ रेशमा केवलरमानी को शामिल किया गया है।
केवलरमानी अमरीका की एक वैश्विक जैव प्रौद्योगिकी कम्पनी की सीईओ है। केवरमलानी 11 साल की उम्र में भारत से अमेरिका चली गई थी और 2018 में वे वर्टेक्स फार्मास्युटिकल्स की मुख्य चिकित्सा अधिकारी बन गई। उनकी बेबाक नेतृत्त्व शैली बदौलत उन्हें अगले 2 वर्ष में सीईओ की भूमिका में पदोन्नत कर दिया गया। इस सूची में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस को भी राजनीति में जगह दी गई है।



