Movie prime

महाराष्ट्र से उड़ा भारतीय गिद्ध, 3334 किलोमीटर की लंबी यात्रा करके पहुंचा है राजस्थान

 

RNE Network.

राजस्थान का रणथंभौर भारत के पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पूरे देश से पर्यटक आते हैं। रणथंभौर नेताओं, फ़िल्म अभिनेताओं, बड़े उद्यमियों आदि के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां ये लोग सफारी के लिए आते हैं। रणथंभौर में शेर है और अन्य तरह के कई जानवर भी है।
 

राजस्थान सरकार लगातार रणथंभौर को विकसित करने का प्रयास करती है। यहां पर्यटकों के लिए पूरी सुविधाओं का प्रबंध होता है तो कई तरह के जानवर भी लाये जाते हैं। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो।
 

महाराष्ट्र के मेलघाट से जनवरी में छोड़ा गया बंदी - प्रजनन का भारतीय गिद्ध 3334 किलोमीटर की लंबी यात्रा कर राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पहुंच गया है। बीएनएचएस के अनुसार, पक्षी ने जंगल के प्राकृतिक वातावरण में अनुकूलन की क्षमता साबित की है।

FROM AROUND THE WEB