RudraNewsExpress_Logo

Jaipur AIAPGET :  बिजली गुल, पेपर अधूरा, जयपुर 49 अभ्यर्थियों की 01 सितंबर को फिर से परीक्षा लेगा NTA
 

 

Rudra News Express Jaipur. 
 
अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके 49 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर प्रभावित अभ्यर्थियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है। एनटीए ने इन अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे*आयोजित करने का निर्णय लिया है।

संशोधित एडमिट कार्ड होंगे जारी : 

पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले 49 अभ्यर्थियों के लिए एनटीए की ओर से संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इनमें परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जयपुर के संबंधित केंद्र पर कुल 192 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 

बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण इनमें से 49 अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। इसी को देखते हुए एनटीए ने केवल प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पुनर्परीक्षा कराने का फैसला किया है। एनटीए ने प्रभावित अभ्यर्थियों से कहा है कि वे पुनर्परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए एजेंसी की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

देशभर में 35,837 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल : 

एनटीए के अनुसार शनिवार को AIAPGET 2026 की शिफ्ट-1 परीक्षा देशभर के 200 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के लिए कुल 36,679 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 35,837 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 35,788 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी हो सकी।

FROM AROUND THE WEB