Jaipur: ज्वैलरी फैक्ट्री में आग, 02 की मौत, 05 घायल
Rudra News Express Jaipur.
सोने की ज्वेलरी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, पांच बेहोश हो गए। इन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
हादसा जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार शाम को हुआ। अचानक आग लगने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं के कारण कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी हुई। इस दौरान दो कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया, पांच बेहोश हो गए।
पुलिस-दमकल मौके पर:
पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में फंसे हुआ कई कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। बेहोश कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दो कर्मचारियों की मौत से औद्योगिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

