Movie prime

जैसलमेर एयरपोर्ट  की उड़ानें 29 से बंद, पर्यटन सीजन कम होते ही उड़ानें बंद की

 

RNE Network.

राजस्थान का जैसलमेर देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहता है। प्रति वर्ष यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। इसको देखते हुए ही यहां एयरपोर्ट बना हवाई सेवा आरम्भ की गयी थी। मगर अब यहां आने व जाने वालों को हवाई सेवा 29 से उपलब्ध नहीं होगी।
 

पर्यटन सीजन ढलान पर आने के बाद जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट से संचालित नियमित उड़ाने 28 मार्च के बाद बंद हो जाएगी। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शिड्यूल में किसी भी एयरलाइन ने जैसलमेर को शामिल नहीं किया है। फिलहाल वहां से दिल्ली के लिए तीन , जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए एक - एक उड़ान संचालित हो रही है।

FROM AROUND THE WEB