RudraNewsExpress_Logo

जैसलमेर के लोक कलाकार सावन खां दबडी का 70 वर्ष की उम्र में निधन

 

RNE Network.

देश के अलग अलग हिस्सों के साथ 50 से ज्यादा देशों में कला का जादू बिखेरने वाले जैसलमेर जिले के दबडी निवासी लोक कलाकार सावन खां दबडी का निधन हो गया। 
वे 70 साल के थे और 2 साल से बीमार चल रहे थे। सोमवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जवाहिर अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके गाये गीत साथी सलाम ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। 

 

इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्म ' हाईवे' में भी गीत गाया। मंगलवार को उन्हें दबडी में सुपुर्द - ए - खाक किया गया। इनके पिता रोजे खां भी गायक थे। सावन खां के निधन पर डॉ अर्जुन देव चारण, मधु आचार्य ' आशावादी ', प्रदीप भटनागर, अभिषेक आचार्य, सुधेश व्यास, सुनील जोशी, उत्तम सिंह, जीतसिंह, विजय सिंह राठौड, दीपांकर चौधरी, काननाथ आदि रंगकर्मियों ने शोक व्यक्त किया है।

FROM AROUND THE WEB