Movie prime

एक महीने से बंद जोधपुर एयरपोर्ट कल से खुल जायेगा, रनवे मरम्मत के चलते बंद था यह एयरपोर्ट

 

RNE Network.

रनवे मरम्मत कार्य के चलते पिछले करीब एक महीनें से बंद जोधपुर एयरपोर्ट कल मंगलवार से फिर आरम्भ हो जायेगा। इसी के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू हो जायेगा।
 

इस बार 6 शहरों के लिए 9 उड़ाने है। हमेशा की तरह इस गर्मी में भी जयपुर - जोधपुर फ्लाइट बंद कर दी गयी है। इसके अलावा इंदौर के लिए भी फ्लाइट नहीं है। लेकिन दूसरी तरफ इस साल पहली बार गर्मियों में जैसलमेर एयरपोर्ट का संचालन शुरू किया जा रहा है। जैसलमेर एयरपोर्ट से 3 मई से एकमात्र उड़ान का संचालन एलाइंस एयर की ओर से किया जायेगा। इससे जोधपुर आने वाले यात्री जैसलमेर जाकर वापसी में आसानी से जयपुर होते हुए दिल्ली लौट सकेंगे।

FROM AROUND THE WEB