कैलाश मानसरोवर की यात्रा जल्द शुरू होने की उम्मीद, भारत-चीन के मध्य फ्लाइट सेवाएं शुरू करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी
Apr 19, 2025, 13:05 IST
RNE Network. भारत के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। उनकी कैलाश मानसरोवर की तीर्थ यात्रा का सपना जल्द पूरा होने की संभावना है। भारत के लोगों के लिए कैलाश मानसरोवर का बड़ा धार्मिक महत्त्व है। जब व्यवधान नहीं था तो बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु यहां भोले के दर्शन के लिए जाते थे।
कैलाश मानसरोवर यात्रा अब जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए जल्द ही एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया जायेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस साल यात्रा की तैयारियां हो रही है। वहीं भारत - चीन के बीच फ्लाइट सेवाएं शुरू करने पर भी सैद्धांतिक सहमति बन गई है। तकनीकी टीमें जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है।



